गोरखपुर शैक्षिक संस्थानों से

जेआरफ, नेट और गेट में चमकीं गोरखपुर विश्वविद्यालय की मेधाएं

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने गेट, नेट और जेआरएफ की परीक्षाओं के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग और उच्चतर शिक्षा चयन आयोग की परीक्षाओं में सफल होकर अपने विश्वविद्यालय का नाम प्रदेश के साथ साथ राष्ट्रीय फलक पर रोशन किया है। सत्र 2021-22 के नेट को 30 तो जेआरएफ को 28 विद्यार्थियों ने क्लियर किया है। जबकि, हाल में घोषित गेट परीक्षा में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अध्ययनरत 11 विद्यार्थियों ने क्वालिफाई किया है।
इसके साथ ही अर्थशास्त्र विभाग के 12 विद्यार्थियों का चयन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षा में हुआ है। ये सभी माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापक के रूप में सेवाएं देंगे। ऐसे ही हिंदी विभाग के दो विद्यार्थियों का चयन उच्चतर शिक्ष चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में हुआ है। ये प्रदेश ‌के डिग्री कॉलेजों में अध्यापक के रूप में सेवाएं देंगे। बता दें, कि कुलपति प्रो राजेश सिंह के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी सत्र में उन्होंने विश्वविद्यालय के अंदर इंजीनियरिंग और कृषि की पढ़ाई प्रारंभ करने के साथ ही 63 रोजगार परक कोर्स को लांच किया है। वहीं, गुणवत्तापरक शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

गेट, नेट और जेआरएफ क्लालिफाई करने वाले विद्यार्थी

विज्ञान संकाय
बॉयोटेक्नोलॉजी– जेआरएफ- अंबुज शाही, उम्मे यासमीन
बॉटनी– गेट- श्रृष्टि श्रीवास्तव
रसायन विज्ञान– नेट- रिनू जायसवाल, सुशील रंजन, विशाल जायसवाल, मोहम्मद जैद
कंप्यूटर साइंस– नेट- प्रांजल मौर्य
रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग– कृष्ण भूषण शुक्ला, आयुष यादव
इलेक्ट्रानिक्स– कोई नहीं
गृहविज्ञान विभाग– जेआरएफ पूजा मोदनवाल, कविता सिंह
गणित एवं सांख्यिकी – गेट- वैभव रंजन, राजन दुबे, पवन प्रजापति, नेट- आदित्या पांडेय
भौतिकी विभाग– गेट और जेआरएफ- अभय पांडेय, सुमंत पांडेय, निलेश चौरसिया, मुकेश कुमार, जैम- शुभम सिंह

कला संकाय
हिंदी विभाग– जेआरएफ- प्रीति शुक्ल, दीक्षा सिंह, ,नेट उर्त्तीण- प्रियंका, राजू मौर्य और अनिल कुमार प्रजापति।
संस्कृत विभाग– जेआरएफ- विजेता मिश्रा, नेट- दुर्गावती कुशवाहा, आराधना पांडेय।
प्राचीन इतिहास– जेआरएफ- सरोज साहनी, कौस्तुभ मणि त्रिपाठी।
भूगोल विभाग– कोई नहीं
मध्यकालीन इतिहास– कोई नहीं
दर्शनशास्त्र– जेआरएफ- अखिलेश कुमार आर्य, अजय यादव।
राजन‌ीति विज्ञान– जेआरएफ- अभिषेक यादव
मनोविज्ञान– नेट- अनुभा उपाध्याय
समाजशास्त्र विभाग– गेट और नेट- अर्पणेश यादव, नेट- देवेंद्र कुमार, अंजनी, तनुजा राय, अपुर्वा मिश्रा, मंशा सिंह।
अंग्रेजी विभाग– गेट- अभिनेश्वर गोस्वामी, शिवांगी, नेट- प्रीति मौर्या।
ललित कला एवं संगीत विभाग– जेआरएफ रामकुमार, नेट- विजयलक्ष्मी गुप्ता, देवानंद गुप्ता, अमन रोनियार, विष्णुदेव शर्मा, महेंद्र साहनी, चंदा यादव, वंदना चौहान।

विधि संकाय
विधि विभाग– नेट- सर्वेश कुमार पांडेय, विजय कुमार पांडेय और चंद्र प्रकाश गुप्ता

वाणिज्य संकाय
वाणिज्य विभाग– जेआरएफ- सुशील कुमार सिंह, प्रवीना यादव, किशन कुमार पांडेय
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन– कोई नहीं
अर्थशास्त्र– जेआरएफ- शुभम पांडेय, विभा मिश्रा, दृष्टि जायसवाल, नेट- राजू साहनी, सुुधीर पांडेय, श्रृति गुप्ता, श्रेया यादव, प्रीति मणि त्रिपाठी, मंतशा अजीज, सत्यम चौरसिया, नूपुर सिंह, श्रेया गिरी, सिद्धी विनायक मिश्रा।

शिक्षा संकाय
शिक्षा विभाग– जेआरएफ- उदय प्रताप कुशवाहा, सुशील कुमार, नेट- धर्मेंद्र सहानी, नवीन कुमार

अ‌र्थशास्त्र और हिंदी विभाग के विद्यार्थी शिक्षक बनने में भी आगे
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की पीजीटी परीक्षा में भी अर्थशास्त्र विभाग के सत्यम चौरसिया, समीर कुशवाहा, अमरेंद्र सिंह, किशन कुमार विश्वकर्मा, कृष्णा निगम, शशि बाला पांडेय, बजरंगी लाल सिंह, मनीष वर्मा, विजय कुमार मदद्देशिया, निखिल कुमार गौतम, सविता कन्नौजिया, हरिओम चयनित हुए हैं।
ऐसे ही हिंदी विभाग के प्रियंका, रामनवल, प्रियंका तिवारी, सत्येंद्र और यशवंत प्रजापति का चयन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल हुए है। ये प्रदेश के डिग्री कॉलेज में अध्यापन कार्य करेंगे।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *