मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज की आदर्श देवी अहिल्या जीव दया मंडल गौशाला में सामने आया 150 गायों की मौत का मामला

गो-शाला के ट्रस्टीयों के खिलाफ गो हत्या का मुक़दमा दर्ज किया जाये

इन्दौर यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों का शहर अब गायों का कब्रस्तान बन गया है। प्रदेश में गायों की दुर्दशा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं।धर्म के नाम पर नौटंकी करके अधर्म का राज म.प्र.में क़ायम कर दिया हैं। गाय के नाम पर वोटों की राजनीति करने वाली शिवराज सरकार गायों का काल बन गई हैं। यह आरोप म.प्र.कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री पर लगाते हुए बताया कि इन्दौर जनपद पंचायत के गॉंव पेडमी में 150 से ज़्यादा गायों की मौत के ज़िम्मेदार हैं।मुख्यमंत्री ने ग्राम पेडमी में अहिल्या गो-शाला के लिए 173 लाख रूपये स्वीकृत करके आदर्श गो-शाला बनाने के लिए चुना था।इस गो-शाला को आदर्श गो शाला के तौर पर बनाना था।गो-शाला के लिए स्वीकृत राशि नौकरशाह एंव अहिल्या गो-शाला के ट्रस्टी हड़प गये।गाय अपनी दूर्दशा की शिकार होकर चील कौवों का भोजन बनती रही।

ये हैं मुख्यमंत्री की आदर्श गो-शाला का निर्माण।दिनांक 5 मार्च को प्रशासन ने 173 लाख रूपये गो शाला निर्माण के लिए स्वीकृत करें गये ।गायों को रखने की क्षमता बढ़ाने के लिए दो इकाइयों को मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत किया गया।गो शाला की क्षमता 1000 गायों की करना थी।यह कार्य 15 मई 2021 तक पूर्ण होना था।मुख्यमंत्री घोषणावीर हैं घोषणा करके भूल जाते हैं।नतीजा आज गायों को मार कर चील कौवों का भोजन बनाया जा रहा हैं।यहॉं कैसे हिंदू धर्म की संस्कृति की रक्षा हो रही हैं यह मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए ।अहिल्या गो शाला को आदर्श गो शाला बनाने के साथ ही टूरिज़्म के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना था।लेकिन शिवराज सरकार की आदर्श अहिल्या देवी अहिल्या जीव मंडल गो शाला गायों का यातना टूरिज़्म केंद्र बनकर गायों का क़ब्रिस्तान बना दिया गया हैं।
प्रदेशसचिव यादव ने मुख्यमंत्री से संपूर्ण मामले की जॉंच टास्क फ़ोर्स गठित करके कराई जाना चाहिए जिससे यह पता चले की 173 लाख को हड़पकर गायों को यातना देकर मौत देने वाले सफ़ेदपोश लोग कौन हैं।खुडैल थाने में एफ़आइआर क्रमांक 00/43/2021 धारा 4,6,9 म.प्र.गो वंश क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत दिनांक 2 मार्च 2022 को मनोज तिवारी ने दर्ज करायी हैं।इसी एफ़आइआर में गंभीर धाराओं को बढ़ाकर गायों के प्रति जघन्य अपराध की सजा देना चाहिए ।
मुख्यमंत्री से मॉंग की हैं की देवी अहिल्या जीव मंडल गो शाला ग्राम पेडमी को आदर्श गो शाला बनाने वालों ने गायों की मौत का आदर्श क़ब्रिस्तान बना दिया हैं,गायों की मौत के ज़िम्मेदार ट्रस्टी अध्यक्ष रामेश्वर आसवा,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम पसारी,सचिव शंकरलाल अग्रवाल एंव परियोजना अधिकारी अनिल पंवार,सीईओ जनपद जी.एस.प्रजापति के खिलाफ सख़्त कार्यवाही करके गायों को यातना देकर मौत देने के खिलाफ ग़ैरज़मानती धाराओं में मुक़दमा दर्ज करके तत्काल गिरफ़्तार करके जेल पहुँचाना चाहिए।गायों को यातना देकर मारना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता हैं।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *