देश की ख़बरें

गूगल मीट पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज़ रिपोर्ट 26 जनवरी 2022

प्रोग्रेसिव लिटरेरी एंड कल्चरल सोसाइटी (इंडिया) के किड्स फोरम ने ने 26 जनवरी को गूगल मीट ऑनलाइन प्लेटफार्म पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम की शुरुआत, PLCS अध्यक्ष डॉ शमेनाज़ ने सभी देशवासियो को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम की संचालक, PLCS सांस्कृतिक अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी (अध्यापक, चेन्नई) को आमंत्रित किया । वंदना त्रिपाठी ने 
गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी दी और एक एक करके सभी बच्चों को आमंत्रित किया। सबसे पहले चेन्नई की दिसना त्रिपाठी (चेन्नई) ने छोटा सा भाषण दिया। फिर पुणे की अंशिका सचदेव ने डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद नई दिल्ली की राफिया खान ने सरोजनी नायडू बनकर उनके बारे में जानकारी दी। कुछ और बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया जैसे प्रीत बोथरा (चेन्नई), रूद्र केसरवानी (प्रयागराज), दिव्यांशी धुरिया (प्रयागराज), दुर्गाश और वेदांश वर्मा (प्रयागराज), हिया दद्दा (चेन्नई), नित्या वर्मा (प्रयागराज) और उन्नति अग्रवाल (प्रयागराज). चेन्नई की अनासुया पाराशर और मानवी बोथरा ने संवाद के माध्यम से देशभक्तों की जानकारियां दी। लखनऊ की आदया सिंह ने देशभक्त शुशीला देवी पर जानकारी दी। चेन्नई की अवनी त्रिपाठी ने स्वरचित कविता का पाठ किया, निकिता गोमेज़ (चेन्नई) ने ओरिगामी से देशभक्ति का सन्देश दिया और लखनऊ के आराध्य श्रीवास्तव ने नारा लगाया। अंत में प्रयागराज के कृष्णात पाण्डे ने जन गण मन गाया।
वंदना त्रिपाठी ने कार्यक्रम की समाप्ति करते हुए सभी को
गणतंत्र दिवस की बधाई दी और धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतो के बच्चों ने भाग लिया। 

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *