शुक्रवार ८ अक्टूबर को लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में लुटपाट और गैंगरेप की शर्मनाक घटना हुई। चलती ट्रेन में लुटेरों ने यात्रियों को धमकाया , मोबाइल फोन, पैसे और कीमती सामान छीन लिया और उनके साथ मारपीट की, एक महिला के पति को घायल करके उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। रेल यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेल विभाग की है। सरकार ने ट्रेनों के किराए में काफी वृद्धि की है और इसमें सुरक्षा शुल्क भी शामिल है लेकिन रेल विभाग यात्रियों को सुविधाएं देने में विफल रहा है। ट्रेनों में डकैती और चोरी आम है । यात्रि असहाय हो गए हैं। इन घटनाओं से यात्रि अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रेल मंत्रालय और रेल विभाग को यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कडे इंतजाम करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर यात्रियों की मदद करने की व्यवस्था करने की आवश्यकता है।
साजिद महमूद शेख मीरा रोड