सरदारदार पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व जेबी महाजन डिग्री कालेज व जेबी महाजन महिला पीजी कालेज के प्रबधंक ईश्वरचंद जायसवाल ने मंगलवार को क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरण किया। पूर्व प्रमुख ईश्वरचंद जायसवाल और उनके बड़े पुत्र विशाल जायसवाल ने बताया कि 500 पैकेट राशन 500 पैकेट भुजा और 5000 पैकेट पानी बाढ़ के पानी से घिरे बसुही, गोडसैरा, ऊपधौलिया समेत अन्य गांवों मे बाढ़ पीडितो को दिए गए। उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ पीड़ितों को अगर सबसे ज्यादा परेशानी है तो वह शौचालय और पीने के पानी के लिए क्योंकि बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल चुका है शुद्ध पेयजल बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रहा है जिसके कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है मेरा उद्देश्य है कि बाढ़ पीड़ितों को अधिक से अधिक संख्या में शुद्ध पेयजल और राशन खाद्यान्न प्रतिदिन उपलब्ध कराता रहूंगा। इस अवसर पर रवि निषाद, देवेंद्र सिंह लक्की, राजकुमार जायसवाल, मनीष जायसवाल, राकेश यादव, संपत पहलवान, उपेंद्र निषाद, उपेंद्र यादव, उदय यादव, जितेंद्र पासवान, बाबूराम, ओम प्रकाश पासवान आशीष विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
कुल शरीफ के साथ आला हज़रत का 106वां उर्स-ए-पाक सम्पन्न
गोरखपुर। शनिवार को शहर में आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ां अलैहिर्रहमा का 106वां उर्स-ए-पाक अकीदत व मुहब्बत के साथ मनाया गया। हर तरफ एक ही नारा गूंजा इश्क मुहब्बत-इश्क मुहब्बत, आला हज़रत-आला हज़रत। मस्जिद, मदरसा, घर व सोशल मीडिया पर आला हज़रत को शिद्दत से याद किया गया। उलमा किराम ने तकरीर में आला […]
गोरखपुर में दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद दरगाह मुबारक खां के अतिक्रमण पर रोक लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस। वकील शारिक अहमद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मुंशी प्रेमचंद ने ईदगाह कहानी में इसी जमीन पर लगने वाले मेले का जिक्र किया था. […]
गोरखपुर में वसीम रिज़वी के खिलाफ़ प्रदर्शन, मुर्दाबाद के लगे नारे
वसीम रिज़वी की गिरफ़्तारी व विवादित किताब पर प्रतिबंध की मांग : हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी तहफ्फुजे नामूस-ए-रिसालत कानून की भी मांग त्रिपुरा के मुसलमानों के हक़ में आवाज़ की बुलंद पैग़ंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी नाक़ाबिले बर्दाश्त : शाकिर सलमानी गोरखपुर। मंगलवार को हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी व इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोगों ने […]


