गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर महोदय के आदेश अनुसार खजनी क्षेत्र में दुर्गा मूर्ति बनाने वाले सभी मूर्तिकारों को यह अवगत करा दिया गया है कि उनके द्वारा बनाए जाने वाले सभी मूर्तियां की जानकारी थाने पर देनी होगी इसके साथ ही कौन मूर्ति कहां जाएगी इसकी सूचना भी देनी होगी जिससे यह पता चल सके की थाने क्षेत्र में कितनी मूर्ति रखी जाएगी और कितने थाने क्षेत्र से बाहर जाएंगे। क्षेत्राधिकारी खजनी ने बताया है कि सभी मूर्तिकारों से मीटिंग हो गई है अगले कुछ दिनों में पंडाल लगाने वाले आयोजिकों से भी मीटिंग की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की दुर्गा पंडाल किस स्थान पर लगाया जा रहा है। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी विवादित स्थान पर दुर्गा पंडाल नहीं लगाया जाएगा। साथ ही साथ ऐसी कोई भी आयोजन नहीं होंगे जो अपना पंडाल लगाए जाने की सूचना था ने पर नहीं देंगे । किसी भी गैर परंपरागत नए पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई नया आयोजन करना है तो इसकी अनुमति तहसील स्तर पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी के संयुक्त अनुमति से ही संभव हो सकेगा। सभी लोगों से अपील किया गया है कि किसी भी अराजकता से बचे और सौहार्द पूर्वक आगामी त्यौहार मनाया जाए।
Related Articles
अल्लाह ने पैगंबर-ए-आज़म को नूर बनाकर भेजा : कारी रहमत
गोरखपुर। रविवार को हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो के निकट महफिल-ए-मिलादुन्नबी हुई। मुख्य वक्ता कारी रहमत अली ने कहा कि अल्लाह ने पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को नूर बनाकर भेजा है, इसलिए पैग़ंबर-ए-आज़म ने दुनिया में तशरीफ लाने के बाद जिहालत की तारीकी (अंधकार), बदकिरदारी की तारीकी, जुल्म व सितम की तारीकी, बेइंसाफी की […]
गोरखपुर: जगह जगह आयोजित की गयी ज़िक्र-ए-शोहदा-ए-करबला की महफ़िलें, मिला अमन व शांति का पैगाम
मुहर्रम की दसवीं तारीख़ बहुत फजीलत वाली: मुफ्ती मेराज गोरखपुर। ‘जिक्रे शोह-दाए-कर्बला’ महफिल के तहत सोमवार को मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में मुफ्ती मेराज अहमद क़ादरी ने कर्बला में तीन दिन की भूख और प्यास की शिद्दत में नवासा-ए-रसूल हज़रत सैयदना इमाम हुसैन, अहले बैत व उनके जांनिसारों को यजीदी लश्कर द्वारा शहीद […]
एमएसआई कॉलेज का प्रधानाचार्य बनने पर मुख्तार अहमद का स्वागत, पेश की मुबारकबाद
गोरखपुर। सीनियर लेक्चरर मुख्तार अहमद को मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज बक्शीपुर (एमएसआई) का प्रधानाचार्य बनने पर शिक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी मुहम्मद आज़म, कारी मुहम्मद अनस रजवी, एडवोकेट एसएफ अहमद ने बुके व फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। छात्र इस कॉलेज का भविष्य हैं, इन्हें लक्ष्य प्राप्ति के प्रोत्साहित किया जाएगा : मुख्तार […]

