इंदौर। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार ने 25 जून 1975 से 21मार्च 1977 की अवधि में आपातकाल के दौरान जेल में बंद लोकतंत्र सेनानी को ताम्रपत्र से सम्मानित करने के लिए सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लोकतंत्र सेनानी संघ,इंदौर के जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा “आदित्य” ने कहा है मध्यप्रदेश के समस्त जिले, शहर, ग्राम या आसपास के कई जीवित अथवा दिवंगत लोकतंत्र सेनानी/मीसाबंदी ऐसे हैं जिन्हें अथवा परिजन को ताम्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र सेनानी संघ ने ताम्रपत्र दिलवाने के सभी पदाधिकारी एवं प्रहरियों से आग्रह किया है जिन मीसाबंदियों को ताम्रपत्र नहीं मिले हैं उनकी सूची तैयार कर कलेक्टर के माध्यम से शासन को भिजवाएं। साथ ही शासन के पत्र की प्रति संलग्न भी करे। सूची के साथ यदि जेल अथवा न्यायालय के कोई दस्तावेजी साक्ष्य हो तो उसे भी अटैच करे। लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा “आदित्य” ने बताया ताम्रपत्र प्राप्ति के लिए यह अंतिम अवसर है मुख्यमंत्री ने जो आदेश दिया हैं इसका लाभ लें। ताकि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में ताम्रपत्र प्रदान किये जा सके।
Related Articles
देशसेवा जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया बाला बच्चन का जन्मदिन
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने अपना जन्मदिन गृहगांव कासेल में परिजनों और समर्थकों के बीच सादगीपूर्ण समारोह में मनाया। बड़वानी राजपुर के ग्राम में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के निवास पर अलग ही नज़ारा था। लोग गुलदस्ते, केक, मिठाई लेकर ढोल ढमाकों के बीच अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई देने […]
जाल सभागृह पर मनमोहिनी संगीत कार्यक्रम 17 अक्टूबर को
इंदौर। संगीत सरोवर संस्था एक खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जाल सभागृह पर 17 अक्टूबर की शाम “मन मोहिनी” संगीत कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे भारतीय सिनेमा की चार अभिनेत्रियां मधुबाला, नूतन, वैजययंती माला और माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए गीत पेश किए जाएंगे। जिसमे गायिका शुभांगी पारोलकर, मंजू रावत, रितिका मालवीय, सविता […]
ऊमरी में हकीम साहब का स्वास्थ्य शिविर: 40 मरीजों को मिला निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
भिंड(एमपी)। 03 अक्तूबरऊमरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में हरिद्वार एवं जालौन से आए हकीम साहब ने लगभग 40 मरीजों की जांच की। हकीम साहब की विशेषता यह रही कि उन्होंने मरीजों की नब्ज देखकर ही बीमारी का पता लगाया। मरीजों ने अपनी बीमारी के बारे में कोई जानकारी […]



