गोरखपुर। नौवीं मुहर्रम को अकीदतमंदों ने विविध तरीकों से हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया। जुमा की तकरीर में उलमा किराम ने इमाम हुसैन, अजमते कुरआन व हमारी जिम्मेदारियां, कर्बला के शहीदों पर रोशनी डाली। इमाम हुसैन, अहले बैत व कर्बला के शहीदों की याद में क़ुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी हुई। जिन लोगों ने नौवीं मुहर्रम को रोज़ा रखा था उन्होंने रोज़ा खोलकर अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए इबादत की। अकीदतमंदों ने घर व मस्जिद में क़ुरआन शरीफ़ की तिलावत की। अल्लाह का जिक्र किया। दरूदो सलाम का नज़राना पेश किया। पूरा दिन हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए बीता।
Related Articles
इमाम हुसैन आतंकवाद के खिलाफ आंदोलन का नाम
इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate] कर्बला के शहीदों की याद में किया पौधारोपण गोरखपुर। माहे मुहर्रम की तीसरी तारीख़ मंगलवार को हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व शोह-दाए-कर्बला का जिक्र मस्जिदों व घरों में हुआ। माहौल गमगीन व आंखें अश्कबार हुईं। फातिहा नियाज भी हुई। वहीं गौसे आज़म फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर […]
कलामुद्दीन व सुल्तान साइकिल से तय करेंगे गोरखपुर से अजमेर तक का सफ़र
ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ से अकीदत, मोहब्बत का पैगाम करेंगे आम गोरखपुर। हज़रत ख़्वाज़ा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी हसन संजरी अलैहिर्रहमां (ख़्वाजा ग़रीब नवाज़) का उर्स-ए-पाक 19 फरवरी को है। आपके अकीदतमंद पूरी दुनिया में हैं। हर साल तमाम मजहब के लाखों अकीदतमंद अजमेर शरीफ स्थित ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ की दरगाह पर पहुंचकर अकीदत का नज़राना पेश […]
गोरखपुर: कोतवाली पुलिस ने 3 शातिर चोरों को चार मोटरसाइकिल के साथ छोटे काजीपुर से किया गिरफ्तार
गोरखपुर: हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 11 फरवरी। डीआईजी/ एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी सोनम कुमार के पर्यवेक्षण व सीओ कोतवाली बी पी सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी जयदीप कुमार वर्मा व वरिष्ठ व उप निरीक्षक संजीव कुमार ने मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर वाहन चोरों को छोटे काजीपुर […]

