- दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए-मुख्यमंत्री
लखनऊ: 5 सितंबर, 2022
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग का संज्ञान लिया।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत – बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है।