गोरखपुर। शुक्रवार को शहर की ज्यादातर मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ के दौरान एक कुरआन-ए-पाक मुकम्मल हो गया। चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, रज़ा मस्जिद जाफ़रा बाज़ार, मस्जिदे जामे नूर जफ़र कॉलोनी बहरामपुर, गाज़ी मस्जिद गाज़ी रौजा, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, काजी जी की मस्जिद इस्माईलपुर, मियां बाज़ार पूरब फाटक मस्जिद, मस्जिद जोहरा मौलवी चक बड़गो, मक्का मस्जिद मेवातीपुर, चिलमापुर जामा मस्जिद आदि में हाफ़िज़ महमूद रज़ा क़ादरी, हाफ़िज़ शादाब आलम, हाफ़िज़ मो. शहीद रज़ा, हाफ़िज़ मिनहाजुद्दीन, मौलाना सद्दाम हुसैन निज़ामी, हाफ़िज़ मो. मुजम्मिल रज़ा, हाफ़िज़ शमसुद्दीन, हाफ़िज़ मोहसिन रज़ा, हाफ़िज़ गुलाम वारिस, कारी अंसारुल हक़, हाफ़िज़ महफूज आलम, हाफ़िज़ फहद खान आदि ने तरावीह की नमाज़ में क़ुरआन-ए-पाक सुनाया। इस खुशी में प्रोग्राम हुआ। जिसमें हाफ़िज़-ए-क़ुरआन को तोहफों से नवाजा गया।
Related Articles
आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां को शिद्दत से किया याद
आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां को शिद्दत से किया याद
Exclusive: गोरखपुर के जाफरा बाजार से 137 साल पहले निकलता था ‘रियाजुल अखबार’ व नखास से ‘फित्ना’ व ‘फित्ना-इतरे-फित्ना’
गोरखपुर। शहर के जाफरा बाजार से 137 साल (सन् 1881 ई.) पहले 12 पन्नों का दैनिक उर्दू अखबार ‘रियाजुल अखबार’ निकलता था। वहीं नखास से 136 साल (सन् 1882 ई.) पहले 16 पन्नों का साप्ताहिक उर्दू अखाबार ‘फित्ना’ बाद में फित्ना-इतरे-फित्ना निकलता था। यह अखबार निकाला करते थे मशहूर शायर व पत्रकार सैयद रियाज अहमद […]
इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में घर-घर हुई फातिहा
इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में घर-घर हुई फातिहा
