गोरखपुर

महिला दिवस: स्वच्छता ग्रहियों को जनभागीदारी एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जल शक्ति मंत्रालय का वर्चुअल संवाद

ग्राम पंचायत सरंडा की स्वच्छाग्रही सविता शाह से मंत्रालय की सचिव ने किया संवाद

गोरखपुर। भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास खंड पिपराइच के ग्राम पंचायत सरंडा की आत्मनिर्भर महिलाओं से मंगलवार को मंत्रालय की सचिव जेबी महाजन एवं शिक्षा विभाग की सचिव अनीता अग्रवाल ने वर्चुअल संवाद किया। महिलाओं को प्रेरित किया अपने अधिकारों को उपयोग करते हुए ग्राम पंचायत और समाज में अपनी प्रभावी भूमिका का एहसास कराएं। संवाद के जरिए महिलाओं को उनके अधिकार, कर्तव्य एवं समाज में उनकी भागीदारी, आत्मनिर्भरता और डिजिटल इंडिया में योगदान के साथ स्वावलंबी बनने की दिशा में प्रेरित किया।
वर्चुअल संवाद का जिले से नेतृत्व ग्राम पंचायत सरंडा की स्वच्छाग्रही सविता शाह ने किया। उन्होंने स्वयं और स्वयं से जुड़ी 15 महिलाओं की उपलब्धियों से अवगत कराया। मंत्रालय की संयुक्त सचिव अरुण बरोका ने सविता शाह की सराहना की। वर्चुअल संवाद में अनेक राज्यों के पदाधिकारियों एवं स्वच्छाग्रही से अपनी उपलब्धियां साझा की। पंचायती राज विभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर, जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण बच्चा सिंह, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल, सदस्य मनीष चौबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवनींद्र तिवारी, खंड प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण रंजीत कुमार पटेल, आनंद चौहान,ग्राम प्रधान अश्वनी, पंचायत सचिव संदीप,ओडीएफ दस्ता के सदस्य सहेंद्र सिंह उपस्थित थे। यह संवाद जिले के सभी 1294 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ग्रहियों द्वारा ग्राम की महिलाओं द्वारा सुना और प्रसारित किया गया।

शाह ने वर्चुअल संवाद में गिनाई जिले की उपलब्धियां

शाह ने बताया कि गोरक्षनगरी में 604 महिला प्रधान निर्वाचित हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों की देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूह की 1253 महिलाएं उनकी देखरेख में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तैनात 497 महिला सफाईकर्मियों ने कोरोना काल में सैनिटाइजेशन के साथ एंटी लारवा का छिड़काव एवं फागिंग किया। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 60 फीदसी महिला परिवारों में शौचालयों की सुविधा से आच्छादित किया है। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड के इस्तेमाल और उसके निस्तारण के प्रति भी जागरूक किया गया है। डीएम विजय किरण आनंद के निर्देशन में परफारमेंस ग्रांट योजना में चयनित ग्राम पंचायतों को मॉडल गांव विकसित करने के लिए समुदाय आधारित पांच दिनी गतिविधियों से भी अवगत कराया।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *