गोरखपुर । मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट में मुहर्रम पर्व को लेकर | इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीं सैयद अदनान फर्रुख अली | शाह मियां साहब की अध्यक्षता में बैठक हुई। मियां साहब ने बैठक में बताया कि विगत वर्षों की तरह मुहर्रम को परम्परागत | तरीके से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले से उठने वाले जुलूस से संबंधित सभी आयोजक (मुतवल्ली) पूरी तैयारी के | साथ पुरानी परम्परा के मुताबिक जुलूस निकालने की तैयारी समय रहते कर लें । मियां साहब ने कहा कि शाही के |अलावा भी शहर के विभिन्न इमामबाड़ा व इमामचौकों से जुलूस परंपरागत जुलूस निकलता है जो अमनों आमान के साथ इस वर्ष भी निकलेगा । इमामबाड़ा इस्टेट में तैयारी अंतिम चरण में चल | रही है। परंपरागत शाही जुलूस अपने पूर्व स्वरूप में परंपरागत | समय से पुराने मार्ग से निकलेगा। बैठक में मीडिया प्रभारी मंजूर आलम, सैयद शहाब अहमद, इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के | जिलाध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, ख्वाजा शमसुद्दीन, जुल्फिकार अहमद, शकील शाही एवं नवाब वारिस खान आदि उपस्थित थे।
Related Articles
गोरखपुर: शबे बराअत में अदा की नमाज़, पढ़ा क़ुरआन, मांगी दुआ
गोरखपुर। गुनाहों से निज़ात की रात शबे बराअत के मौके पर मुसलमानों ने अल्लाह की इबादत कर खैरो बरकत की दुआ मांगी। गुनाहों से तौबा की। पूर्वजों के नाम पर सदका व खैरात कर उन्हें याद किया। कब्रिस्तानों में पुरखों की कब्रों पर अकीदत के फूल पेश किए। उनके नाम से फातिहा दिलाई और गरीबों, […]
मस्जिदों से बयान हुई अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली की शान
गोरखपुर। मस्जिदों में चल रहे रमज़ान के दर्स के दौरान शनिवार को मुसलमानों के चौथे ख़लीफा अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली रदियल्लाहु अन्हु के यौमे शहादत (21 रमज़ान को) पर खास बयान हुआ। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाज़ार के इमाम हाफ़िज़ रहमत अली निज़ामी ने कहा कि जिसे क़ुरआन की तफसीर देखनी हो वह हज़रत अली […]
मुहर्रम के दस दिन में हजारों रोजगार
मुहर्रम में हर रोज मिलते हैं रोजगार के मौके इमामबाड़ा मेले में उमड़ रही भीड़, बिक रहे सामान शॉप ओनर्स से लेकर डेली वेजेज लोगों को भी मिलता है मौका महीने में कमाने वाला पैसा 10 दिन में कमाते हैं दुकानदार गोरखपुर। माहे मुहर्रम जारी है। अकीदतमदों का हुजूम उमड़ पड़ा है। इमामबाड़ा इस्टेट मियां […]
