गोरखपुर

गोरखपुर: गोला तहसील तिराहे पर जमीनी रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़े, आधा दर्जन लोग हुए घायल

गोला: हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 13जनवरी// गोरखपुर गोला उपनगर तहसील चौराहे पर दो पट्टीदारों के बीच रविवार की देर रात को जमीनी विवाद में जमकर लाठियां चटक पड़ी और ईंट-पत्थर भी चलें। मार पीट में दोनो पक्षो से आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए है।

प्राप्त सूचना के अनुसार गोला कस्बे के वार्ड संख्या-एक तहसील चौराहा निवासी चन्द्रकेश व चन्द्रभान प्रसाद दो पट्टीदारों में काफी दिनो से जमीनी विवाद चल रहा है। मुकामी पुलिस ने रविवार की सुबह दोनो पट्टीदारों के बीच पंचायत कर चंद्रकेश पक्ष को विवादित जमीन पर काम कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद दोपहर में एक पक्ष ने विवादित जमीन पर अपना निर्माण कराने लगा। जिसे देख चंद्रभान पक्ष द्वारा 112 नं पर सूचना दे दिया। और निर्माण किये गए दीवाल को गिराना शुरू कर दिए। जिसका विरोध चन्द्र केश ने किया। दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडे से लैश होकर धावा बोल दिया। दोनो पक्षो में जम कर लाठी डंडे चले। दोनो पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गया। दोनो पक्ष के घायल लोग सीएचसी गोला पहुचे।जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां गंभीर हालत में दोनो पक्ष के लोगो का इलाज चल रहा है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक दोनो पक्ष से किसी ने थाने में तहरीर नही दिया है।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *