गोरखपुर। गौसे आजम फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार (नौवीं मुहर्रम) व शनिवार (दसवीं मुहर्रम) को शाम 6:54 बजे सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर पर सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली ने दी है। वहीं तंजीम दावतुस्सन्नह के कारी मो. अनस रजवी व हाफिज रहमत अली निजामी ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि नौवीं व दसवीं मुहर्रम को सभी लोग रोजा रखें। इबादत करें। नौवीं व दसवीं मुहर्रम का रोजा रखने की हदीस में बहुत फज़ीलत आई है। नौवीं व दसवीं मुहर्रम दोनों दिन का रोजा रखना अफ़ज़ल है। मौलाना महमूद रज़ा क़ादरी ने बताया कि नौवीं मुहर्रम (28 जुलाई) को सहरी का आख़िरी वक्त सुबह 3:47 बजे व इफ़्तार का वक्त शाम में 6:54 बजे है। वहीं दसवीं मुहर्रम (29 जुलाई) को सहरी का आख़िरी वक्त सुबह 3:47 बजे व इफ़्तार का वक्त शाम में 6:53 बजे है।
Related Articles
शॉर्ट सर्किट से रजिस्ट्री ऑफिस के गोदाम में लगी आग, तत्काल पाया गया काबू
शॉर्ट सर्किट से पंखे में लगी आग आग पर तत्काल रजिस्ट्री कर्मचारियों ने पाया काबू फायर स्टेशन अफसर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर तत्काल पहुंचे रजिस्ट्री ऑफिस अगर रात में आग लगती तो रजिस्ट्री ऑफिस व सामने के रिकॉर्ड रूम के प्रपत्र होते स्वाहा गोरखपुर। रजिस्ट्री ऑफिस में बड़ी दुर्घटना होते होते बचा। आग लगने […]
रंगोली बना छात्रों ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति खींचा ध्यान
शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान का पहला साप्ताहिक स्थापना दिवस समारोह गोरखपुर।शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान के पहले साप्ताहिक स्थापना दिवस समारोह के पांचवें दिन शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सबका ध्यान आकृष्ट किया। प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ एचराजा मोहन और […]
छह साल के मो० ज़ैद ने रखा पहला रोज़ा
गोरखपुर। हर साल की तरह इस साल रमज़ान में भी कई नन्हे मुन्ने बच्चे नये रोज़ेदार बन रहे हैं। गोला बाजार के शमशेर अली के सबसे छोटे पुत्र छह साल के मोहम्मद ज़ैद ने रमज़ान का पहला रोज़ा रखा। परिवार के साथ मिलकर सहरी की। पूरा दिन अल्लाह की इबादत व दुआ में गुजारी। शाम […]

