बाराबंकी

मदरसा इस्लामियां कुतुबिया कस्बा सिहाली में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

अबू शहमा अंसारी
फतेहपुर,बाराबंकी। कस्बा सिहाली के मदरसा इस्लामियां कुतुबिया में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य मास्टर तुफैल अहमद द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे की सलामी ली गई। वहीं मदरसे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया और देश को प्यार और भाईचारे का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मास्टर तुफैल ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। हम इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। आज का दिन भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दिन है और इतिहास में सदा के लिए उल्लेखित हो चुका है। आज पूरा देश इस पर्व को धूमधाम से व उत्साहपूर्वक मनाता है। इस अवसर पर मदरसे के प्रबंधक साबित अली, जुबैर खान, कलीम कुरैशी, मास्टर सुहैल, मौलाना नुरूज्जमा, मास्टर खुर्शीद, मो.आलम पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, उनैब, राजू ,बहार आलम मो.फैसल “शिबू”,अंसार अली, ताज मोहम्मद “ताजु” सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

हमारी आवाज़

हमारी आवाज एक निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है जहां आप सच्ची खबरों के साथ-साथ धार्मिक, राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक, बौद्धिक‌ एवं सुधारवादी लेख तथा कविता भी पढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं आप हमें अपने आस-पड़ोस के समाचार और लेख आदि भी भेज सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button